हरदोई में छात्र-युवाओं का जनसैलाब: शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, गूंजे 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे

छात्र-युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हरदोई में एक विशाल

Jul 21, 2026 - 15:26
40 Views
हरदोई में छात्र-युवाओं का जनसैलाब: शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, गूंजे 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे
हरदोई में छात्र-युवाओं का जनसैलाब: शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, गूंजे 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे

हरदोई। छात्र-युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हरदोई में एक विशाल पदयात्रा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस जनआंदोलन में किसान नेता कपिल कुमार मौर्या की पूरी युवा टीम, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पदयात्रा का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से किया गया, जो गांधी भवन, नुमाइश चौराहा और अटल चौक से होते हुए भगवान गौतम बुद्ध चौक पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में छात्र-युवाओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

मार्च के दौरान कई युवा अपने हाथों में शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक श्री सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्टर लिए हुए दिखाई दिए। प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान "इंकलाब ज़िंदाबाद", "छात्र-युवा एकता ज़िंदाबाद" सहित कई जनजागरण के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि यह पदयात्रा और कैंडल मार्च देश के छात्र-युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हरदोई में आयोजित इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर समाज का एक बड़ा वर्ग अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए एकजुट है।

Also Read- 'कल बच्चों को बेरहमी से मारा गया': आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर केंद्र सरकार को घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow