दिल्ली छात्र लाठीचार्ज का विरोध: बलिया में बवाल, पुलिस-छात्र आमने-सामने, छात्र नेता हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और लाठी

Jul 21, 2026 - 15:12
 0  12
दिल्ली छात्र लाठीचार्ज का विरोध: बलिया में बवाल, पुलिस-छात्र आमने-सामने, छात्र नेता हिरासत में
दिल्ली छात्र लाठीचार्ज का विरोध: बलिया में बवाल, पुलिस-छात्र आमने-सामने, छात्र नेता हिरासत में

Report- Syed Asif Hussain zaidi. 

  • दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बलिया में फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के प्रतीकात्मक   पुतला दहन के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प, छात्र नेता गिरफ्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और लाठी चार्ज का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के टीडी कॉलेज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

  • पुतला दहन को लेकर पुलिस और छात्रों में तीखी नोकझोंक, पुतले का खींचातानी

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया। जैसे ही आक्रोशित छात्र पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे, वहां पहले से मुस्तैद कोतवाली पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और हाथों से पुतला छीनने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच जमकर खींचतान और नोकझोंक देखने को मिली। एक तरफ पुलिस पुतले को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करती रही, तो दूसरी तरफ छात्र नेता उसे बचाने के लिए जूझते नजर आए। इस संघर्ष के दौरान छात्र नेता प्रवीण सिंह समेत कई छात्र जमीन पर भी गिर पड़े। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रतीकात्मक पुतला छीनने और उसे क्षतिग्रस्त करने में सफल रही।

  • चक्का जाम का प्रयास और छात्र नेता की गिरफ्तारी

पुतला छीने जाने से गुस्साए छात्रों ने पुलिस की मौजूदगी में ही सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास किया, जिसमें एक बार फिर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के नाम पर कोतवाल प्रवीण सिंह और उनकी टीम में सख्ती दिखाते हुए छात्र नेता प्रवीण सिंह को जबरन अपनी गाड़ी में खींच कर बैठा लिया। इस दौरान छात्र लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। अंततः पुलिस छात्र नेता प्रवीण सिंह को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।

  • छात्रों में भारी आक्रोश

साथी छात्र नेता को पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद अन्य छात्र टीडी कॉलेज चौराहे पर ही प्रदर्शन करते दिखे और स्थानीय पुलिस प्रशासन, सरकार तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना से टीडी कॉलेज चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

  • पुलिस के दम पर गुंडागर्दी- पुलिस हिरासत में प्रवीण सिंह

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छात्र नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि पुलिस के दमपर गुंडागर्दी चल रही है। कहा दिल्ली में पुलिस के लाठीचार्ज का जवाब देने का काम नौजवान करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली तक लड़ने का काम करेंगे।

Also Read- Kavita Kaushik on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़कीं कविता कौशिक, दिल्ली पुलिस से की खास अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।