Ballia: निषाद समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े: डॉ. संजय निषाद

नगर के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में निषाद पार्टी द्वारा आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन

Jul 10, 2026 - 11:44
31 Views
Ballia: निषाद समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े: डॉ. संजय निषाद
निषाद समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े: डॉ. संजय निषाद

Report- Syed Asif Hussain zaidi

  • 'बांसडीह विधानसभा को बनाएंगे आधुनिक, शिक्षा और स्वास्थ्य की उपेक्षा का लेंगे बदला'- (कनक पांडेय- नेता निषाद पार्टी)

बलिया। नगर के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में निषाद पार्टी द्वारा आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में निषाद और केवट समाज का अभूतपूर्व योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद सत्ता में आई पार्टियों ने समाज की उपेक्षा की। डॉ. निषाद ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अंग्रेजों का दलाल बताया, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर समाज को हाशिए पर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने निषाद समाज को सम्मान और पहचान दी है, लेकिन शिक्षा के अभाव के कारण हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं।

सम्मेलन में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं निषाद पार्टी के प्रभारी अजय शंकर पांडे उर्फ कनक पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बूथ स्तर पर 'निषाद सेना' का गठन जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "बालाजी विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के मामले में उपेक्षा का शिकार रहा है। यदि पार्टी ने अवसर दिया, तो इस क्षेत्र का नक्शा आधुनिकता से बदल दिया जाएगा।" सम्मेलन में भारी संख्या में मौजूद निषाद समाज के महिलाओं और पुरुषों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए गगन भेदी नारे लगाए।

Also Click : ग्रेटर नोएडा के ऋषि संदीपनी आश्रम में गूंजी हनुमान चालीसा, सामूहिक पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow