Sambhal: भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होगी मुहिम, संगठन विस्तार और राष्ट्रीय पत्रिका लॉन्च की तैयारी

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत ने सम्भल में संगठन को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान

Jul 21, 2026 - 15:02
31 Views
Sambhal: भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होगी मुहिम, संगठन विस्तार और राष्ट्रीय पत्रिका लॉन्च की तैयारी

उवैस दानिश, सम्भल

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत ने सम्भल में संगठन को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान को तेज करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ. आसिफ़ के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि परिषद का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ना, संगठन का दायरा बढ़ाना और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर पदोन्नति देना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ सकता है। बैठक में परिषद के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। यह पत्रिका देशभर के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के आवास एवं कार्यालयों तक पहुंचाई जाएगी। पत्रिका में भ्रष्टाचार उन्मूलन, शिक्षा सुधार और परिषद के 61 प्रमुख उद्देश्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके और जनप्रतिनिधियों तक संगठन के विचार पहुंच सकें। के.के. मिश्रा ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि शिक्षा, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी समाज को जागरूक करना है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई और सभी पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Also Read- Kavita Kaushik on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़कीं कविता कौशिक, दिल्ली पुलिस से की खास अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow