Mussoorie : जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने पिक्चर पैलेस स्थित भगत सिंह
रिपोर्टर सुनील सोनकर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने पिक्चर पैलेस स्थित भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, उपेंद्र थापली और अमित गुप्ता ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
What's Your Reaction?







