Hathras: सासनी पुलिस ने वाहन चोर व मोबाइल छिनैती गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक
हाथरस। कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वह पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में सासनी किला मार्ग की और संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान में मामूर थीं। तभी उन्हें मुखबिर की पक्की सूचना मिली कि सासनी किला के निकट कुछ संदिग्ध लोग जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर जब पुलिस किला की ओर गई तो वहां खडे अरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे तब पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए भाग रहे लोगों को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी तथा छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए वाहनों और मोबाइलों को बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोटर साइकिलें, जिनमें स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर तथा हरियाणा नंबर की एक बाइक शामिल है, के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया था। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गये अरोपियों ने पुलिस को अपने नाम व पता गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम पुत्र महेश, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डा पुत्र महेंद्र सिंह, अंकित पुत्र नंदकिशोर (तीनों निवासी थाना सासनी क्षेत्र) तथा फरमान पुत्र आजाद निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) बताए हैं।
What's Your Reaction?




