Hathras: बोलेरो ने वेगनर में मारी टक्कर दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग बोलेरो कार ने आगे चल रही बैगनआर कार में टक्कर मार दी। जिससे बैगनआर कार सवार बाल-बाल

Jul 18, 2026 - 11:38
21 Views
Hathras: बोलेरो ने वेगनर में मारी टक्कर दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त
बुलेरो और बैगनआर टकराने के बाद जुटी भीड

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग बोलेरो कार ने आगे चल रही बैगनआर कार में टक्कर मार दी। जिससे बैगनआर कार सवार बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे आगरा की ओर से अलीगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने आगे चल रही वैगनआर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के दोनों कारों के सवार अपने-अपने गंतव्य को चले गये।

Also Read- Basti Crime News: बस्ती में दो नाबालिग बेटियों ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow