Sambhal: अब सम्भल में तेज रफ्तार पर चलेगा पुलिस का हाईटेक शिकंजा, 800 मीटर दूर से कटेगा ओवरस्पीड वाहनों का चालान

जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने हाईटेक

Jul 29, 2026 - 21:47
57 Views
Sambhal: अब सम्भल में तेज रफ्तार पर चलेगा पुलिस का हाईटेक शिकंजा, 800 मीटर दूर से कटेगा ओवरस्पीड वाहनों का चालान
अब सम्भल में तेज रफ्तार पर चलेगा पुलिस का हाईटेक शिकंजा, 800 मीटर दूर से कटेगा ओवरस्पीड वाहनों का चालान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने हाईटेक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहनों के साथ विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान में आधुनिक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर बाइक का उपयोग किया जा रहा है।

इन इंटरसेप्टर वाहनों में लेजर स्पीड गन लगी है, जो 800 मीटर दूर से तेज रफ्तार वाहनों की फोटो कैप्चर कर उनका चालान करने में सक्षम है। इसके अलावा पीए सिस्टम, मल्टी टोन सायरन, रेड-ब्लू फ्लैशिंग लाइट, हेलमेट, साइड स्टोरेज और विशेष माउंटिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट तथा गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ किसी भी समय कार्रवाई की जाएगी। ओवरस्पीड सहित अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अधिकांश सड़क हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार होती है। ऐसे में वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गति पर रखें नियंत्रण, तभी सुरक्षित रहेगा आपका जीवन। सड़क पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए और सुरक्षित यात्रा कीजिए।

Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा भारी, युवक ने सड़क पर पटका, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow