Sitapur: मिश्रित ब्लाक के सभागार में पंचायत सहायकों का ओएसआर प्रशिक्षण संपन्न ,  ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर। 

मिश्रित पंचायत निदेशालय के तत्वावधान में बुधवार को मिश्रित विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों

Jul 29, 2026 - 22:49
35 Views
Sitapur: मिश्रित ब्लाक के सभागार में पंचायत सहायकों का ओएसआर प्रशिक्षण संपन्न ,  ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर। 
मिश्रित ब्लाक के सभागार में पंचायत सहायकों का ओएसआर प्रशिक्षण संपन्न ,  ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर। 

संदीप चौरसिया

सीतापुर: मिश्रित पंचायत निदेशालय के तत्वावधान में बुधवार को मिश्रित विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों का ओएसआर प्रशिक्षण ब्लाक के सभागार में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एडीओ पंचायत रामवीर के निर्देशन में तथा सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण के दौरान पंचायत निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर हरिओम शुक्ला एवं मानसिंह वर्मा ने पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों एवं ओएसआर   से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पंचायतों के स्व-स्रोतों से राजस्व बढ़ाने ,  संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला । इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अमित चतुर्वेदी , धीरेंद्र कुमार,  हरीश कुमार,  रामलखन वर्मा , आशीष तिवारी सहित ब्लाक क्षेत्र के सभी पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे ।

Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा भारी, युवक ने सड़क पर पटका, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow