Sitapur: सरोसा मार्ग की जर्जर सड़क का वीडियो वायरल, भारतीय सिख संगठन ने डीएम से लगाई गुहार

जनपद में बीहट गौर नहर पुल से सरोसा ग्राम तक जाने वाली जर्जर सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो

Jul 29, 2026 - 22:54
21 Views
Sitapur: सरोसा मार्ग की जर्जर सड़क का वीडियो वायरल, भारतीय सिख संगठन ने डीएम से लगाई गुहार
सरोसा मार्ग की जर्जर सड़क का वीडियो वायरल, भारतीय सिख संगठन ने डीएम से लगाई गुहार

संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर 

सीतापुर: जनपद में बीहट गौर नहर पुल से सरोसा ग्राम तक जाने वाली जर्जर सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय सिख संगठन के जिला अध्यक्ष एवं टेडवा मिश्रिख निवासी गुरपाल सिंह सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बदहाल स्थिति को दिखाते हुए प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग करते नजर आ रहे हैं।
गुरपाल सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ब्लॉक पिसावां, तहसील महोली अंतर्गत बीहट गौर नहर पुल से सरोसा ग्राम तक की सड़क को शीघ्र गड्ढामुक्त कराने तथा सड़क के दोनों ओर उगे जंगली बबूल, कांटेदार पेड़ों और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क किनारे फैली झाड़ियों और कांटेदार पेड़ों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।गुरपाल सिंह ने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर नैमिषारण्य (नीमसार) जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इसके अलावा गोला, महोली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का भी इसी मार्ग से नियमित आवागमन होता है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढामुक्त करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इस मार्ग पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
भारतीय सिख संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीहट गौर नहर पुल से सरोसा मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे गड्ढामुक्त बनाया जाए तथा सड़क किनारे उगे जंगली बबूल और झाड़ियों की सफाई कराकर आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। 

Also Read- Lucknow: CII के यूपी एआई टेक समिट 2026 ने यूपी को भारत का अगला एआई हब बनाने का रोडमैप किया तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow