Sitapur: 6670 किलो रंगे आलू जब्त, पनीर और बेसन के नमूने जांच को भेजे

महमूदाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने

Jul 29, 2026 - 22:58
52 Views
Sitapur: 6670 किलो रंगे आलू जब्त, पनीर और बेसन के नमूने जांच को भेजे

 संदीप चौरसिया INA NEWS  सीतापुर

सीतापुर: महमूदाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान महमूदाबाद रोड स्थित फाइन कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के समय लगभग 6670 किलोग्राम रंगे हुए आलू पाए गए। टीम ने पूरे स्टॉक को सीज कर उसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया।

इसके अलावा संत गाडगे चौराहा स्थित मख्खन होटल से पनीर तथा खैराबाद टोल प्लाजा के निकट स्थित जनता ढाबा से पनीर और बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला, आगरा भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप, अरविंद सिंह, नत्थू कुशवाहा, दिवाकर एवं सुभाष बाबू यादव मौजूद रहे।
Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा भारी, युवक ने सड़क पर पटका, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow