Sambhal: गुरु पूर्णिमा पर श्री साईं मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री साईं मंदिर, सम्भल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। सुबह मंदिर

Jul 29, 2026 - 21:41
24 Views
Sambhal: गुरु पूर्णिमा पर श्री साईं मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे
गुरु पूर्णिमा पर श्री साईं मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे

उवैस दानिश, सम्भल

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री साईं मंदिर, सम्भल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। सुबह मंदिर परिसर में काकड़ आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन के उपरांत श्रद्धालुओं ने श्री साईं बाबा का विधि-विधान से अभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद और पवित्र जल से स्नान कराने के बाद बाबा को नए वस्त्र और आकर्षक श्रृंगार पहनाया गया। इसके पश्चात मध्यान आरती हुई, जिसमें पूरा मंदिर "साईं राम" के जयघोष से गूंज उठा। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर तीन बजे श्री साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा सरथल चौकी, डाकखाना रोड, टंडन तिराहा, तहसील रोड और शंकर चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया। यात्रा में भगवान जगन्नाथ और भगवान विष्णु की मनमोहक झांकियों के साथ ढोल-ताशों की गूंज ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंदिर पहुंचने के बाद धूप आरती संपन्न हुई। अंत में सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। गुरु पूर्णिमा के इस भव्य आयोजन ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश दिया।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow