Hathras News: सासनी पुलिस ने 2 वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। 

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सासनी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस व दो चोरी....

Jun 3, 2025 - 10:37
90 Views
Hathras News: सासनी पुलिस ने 2 वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। 
गिरफ्त में आरोपी 
हाथरस। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सासनी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस व दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक   चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में  थाना सासनी पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2 वाहन चोरों को नगला मिया तिराहा से आगे विजयगढ़ रोड पर किला तिराहा की तरफ से  गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी की दो मोटरसाइकिल बराबर की है। 
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण का नाम मुकुल उर्फ मुनेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम बिदिरका थाना इगलास और  अंकित सिंह उर्फ अंकित राणा पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम जैतपुर थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow