Hardoi News: सांडीला में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त। 

थाना सांडीला पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 02.06.2025 को थाना सांडीला को सूचना प्राप्त...

By INA News Desk
Jun 3, 2025 - 10:52
48 Views
Hardoi News: सांडीला में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त। 
Advertisement
Advertisement
सांडीला। थाना सांडीला पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 02.06.2025 को थाना सांडीला को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 
मौके पर पुलिस को देखकर अवैध खनन में शामिल व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक सोनालिका ट्रैक्टर UP30 BB 5692 सहित ट्राली को जब्त कर लिया। थाना सांडीला पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की इस सक्रियता से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement