Hathras: शिव प्रकाश यादव ने संभाली सासनी एसडीएम की कमान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत तेजतर्रार एवं कार्यकुशल पीसीएस अधिकारी शिव

Jul 18, 2026 - 11:26
66 Views
Hathras: शिव प्रकाश यादव ने संभाली सासनी एसडीएम की कमान
एसडीएम शिव प्रकाश यादव

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत तेजतर्रार एवं कार्यकुशल पीसीएस अधिकारी शिव प्रकाश यादव ने सासनी तहसील के नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
शुक्रवार को उनके पदभार संभालते ही तहसील प्रशासन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में नवनियुक्त एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसका समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और शासन कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनावश्यक विलंब को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने तहसील परिसर के विभिन्न शाखाओं और पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ शालीन व्यवहार और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया। नवनियुक्त एसडीएम की सख्त लेकिन जनहितैषी कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय लोगों में बेहतर प्रशासन और त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं तहसील परिसर में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्य के प्रति नई मुस्तैदी और अनुशासन का माहौल दिखाई देने लगा है।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow