Amroha : तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर किसान से 1 करोड़ 80 लाख की ठगी, नोटों की आरती उतारने का वीडियो वायरल

आरोपी ने किसान को अपने झांसे में लिया और दावा किया कि वह तंत्र क्रिया के जरिए पैसों को दोगुना कर सकता है। उसने किसान को भरोसा दिलाया कि वह पहले भी कई लोगों के लिए ऐसा कर चुका है।

Jun 22, 2026 - 15:31
Jun 22, 2026 - 15:36
 0  3
Amroha : तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर किसान से 1 करोड़ 80 लाख की ठगी, नोटों की आरती उतारने का वीडियो वायरल
Amroha : तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर किसान से 1 करोड़ 80 लाख की ठगी, नोटों की आरती उतारने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित मौलाना ने तंत्र-मंत्र की आड़ में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक किसान से करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का शिकार हुए किसान ने इस जाल में फंसकर अपनी 32 बीघा जमीन तक बेच दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी नोटों से भरे बक्से की आरती उतारता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने किसान को अपने झांसे में लिया और दावा किया कि वह तंत्र क्रिया के जरिए पैसों को दोगुना कर सकता है। उसने किसान को भरोसा दिलाया कि वह पहले भी कई लोगों के लिए ऐसा कर चुका है। आरोपी की बातों में आकर किसान ने किस्तों में उसे भारी रकम सौंप दी। रकम का इंतजाम करने के लिए किसान को अपनी जमीन तक गंवानी पड़ी। जब काफी समय बीतने के बाद भी पैसे दोगुने नहीं हुए और किसान ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी पहने हुए है, जिसने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। वह नोटों की गड्डियों से भरे एक बॉक्स के सामने आरती की थाली घुमा रहा है। पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस वीडियो और किसान के दावों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Also Click : Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों ठुकराते हैं कमर्शियल फिल्में, 'बड़ी फिल्में सिर्फ 40-50 दिन का पिकनिक हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow