Sultanpur : महीने भर से लापता बेटी की तलाश में भटक रहा पिता, एसपी के आदेश पर पुलिस हुई सक्रिय

पीड़िता के पिता मोतीन खान ने बताया कि घर के पास युवती की एक चप्पल मिली थी, जबकि दूसरी चप्पल काफी दूरी पर पड़ी थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। गायब होने

Apr 20, 2026 - 22:21
 0  1
Sultanpur : महीने भर से लापता बेटी की तलाश में भटक रहा पिता, एसपी के आदेश पर पुलिस हुई सक्रिय
Sultanpur : महीने भर से लापता बेटी की तलाश में भटक रहा पिता, एसपी के आदेश पर पुलिस हुई सक्रिय

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र से एक युवती के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला गर्माता जा रहा है। युवती के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, हलियापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सबा खातून मार्च के आखिरी हफ्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता है। परिजनों ने अपनी तरफ से रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

पीड़िता के पिता मोतीन खान ने बताया कि घर के पास युवती की एक चप्पल मिली थी, जबकि दूसरी चप्पल काफी दूरी पर पड़ी थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। गायब होने के दौरान युवती का मोबाइल फोन भी उसके साथ था, जो अब बंद आ रहा है। पिता का आरोप है कि उन्होंने समय पर थाने में इसकी सूचना दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और वह लगातार थाने के चक्कर काटते रहे। हार मानकर सोमवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद अब स्थानीय पुलिस हरकत में आई है और युवती की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow