Amroha: तकनीकी कारणों से एडमिट कार्ड बदलने से छूटी UPTET परीक्षा, 4 साल की मेहनत पर फिरा पानी
अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक UPTET अभ्यर्थी की चार साल की मेहनत पर पानी
अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक UPTET अभ्यर्थी की चार साल की मेहनत पर पानी फिर गया। अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी वायज़ा खान का आरोप है कि परीक्षा से पहले डाउनलोड किए गए उनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र मेरठ दर्शाया गया था। लेकिन जब वह मेरठ स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचीं तो वहां उनका नाम नहीं मिला। इसके बाद दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर परीक्षा केंद्र मुरादाबाद दिखाई दिया। केंद्र बदल जाने और अधिक दूरी होने के कारण वह निर्धारित समय पर मुरादाबाद नहीं पहुंच सकीं, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। पीड़िता ने इसे गंभीर तकनीकी लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Also Read- यूपी टीईटी परीक्षा में सख्ती: सीतापुर में डीएम और एसपी के औचक निरीक्षण से केंद्र पर मचा हड़कंप
What's Your Reaction?




