राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में जनपद स्तरीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन, 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने खरीदीं पाठ्यपुस्तकें
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.), हरदोई
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.), हरदोई के प्रांगण में एक दिवसीय भव्य जनपद स्तरीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन एवं विशेष रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक (डी.आई.ओ.एस.) हरदोई के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण एवं परिषद द्वारा स्वीकृत पुस्तकें सुगमता से उपलब्ध कराई गईं।
इस मेले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अधिकृत प्रतिष्ठित प्रकाशकों—मेसर्स पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड (झाँसी), पायनियर प्रिंटर्स (आगरा) एवं सिंघल एजेंसीज (लखनऊ) के माध्यम से, स्थानीय स्टाकिस्ट मित्तल एजेंसी (हरदोई) द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अधिकृत पाठ्यपुस्तकें उचित दरों पर स्टॉल लगाकर उपलब्ध कराई गईं, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरबिंद कुमार पाठक ने मेले के विभिन्न स्टॉल्स का बारीकी से निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रेरित करते हुए परिषदीय पुस्तकों का गहन अध्ययन करने की सलाह दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
पुस्तक मेले में जनपद के विभिन्न परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों ने 12000 से अधिक पाठ्य पुस्तक सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपनी कक्षा व विषय की आवश्यकता के अनुसार आवश्यक पुस्तकों का क्रय निर्धारित सरकारी कीमतों पर किया और इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन और समन्वय में राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई के प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी इन उपस्थिति रही, जिन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के इस छात्र-उपयोगी प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को सही दाम पर प्रामाणिक पुस्तकें एक ही छत के नीचे आसानी से मिल जाती हैं जिससे बिचौलियों और कालाबाजारी पर रोक लगती है, तथा कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने आए हुए सभी आगंतुकों, विभागीय अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन
What's Your Reaction?




