HAPUR VIDEO VIRAL: पुलिस गायब, शराबी बना 'दरोगा'... कुर्सी पर बैठकर चलाने लगा चेक पोस्ट!

जनपद हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक पुलिस चेक पोस्ट पर शुक्रवार देर रात हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर

Jul 18, 2026 - 17:08
40 Views
HAPUR VIDEO VIRAL: पुलिस गायब, शराबी बना 'दरोगा'... कुर्सी पर बैठकर चलाने लगा चेक पोस्ट!

हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक पुलिस चेक पोस्ट पर शुक्रवार देर रात हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कथित रूप से नशे की हालत में चेक पोस्ट के भीतर घुसकर सरकारी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस की टोपी भी पहन ली और खुद को चेक पोस्ट का प्रभारी बताने जैसा व्यवहार करने लगा।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय चेक पोस्ट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर युवक अंदर पहुंच गया और वहां रखे दस्तावेजों व अन्य सामान के साथ छेड़छाड़ करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने वहां आने वाले लोगों के साथ भी अभद्रता की।

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक चेक पोस्ट के बाहर आकर सरकारी बोर्ड, गमलों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हुए भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने राहगीरों से भी विवाद किया, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती। उनका मानना है कि सरकारी परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति का आसानी से प्रवेश कर इस प्रकार उत्पात मचाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाता है।

घटना की सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि पुलिस वाहन में बैठाने के बाद भी वह लगातार हंगामा करता रहा।

फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। घटना के बाद शहर में पुलिस चेक पोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Also Read- Delhi Local Salon: भारत घूमने आई रूसी महिला ने पुरुषों के सैलून में कराया फेस मसाज, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow