Hardoi: पाली पुलिस की बड़ी सफलता, सब्जी विक्रेता से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

थाना पुलिस ने सब्जी विक्रेता से हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

By INA News Desk
Jul 20, 2026 - 17:21
31 Views
Hardoi: पाली पुलिस की बड़ी सफलता, सब्जी विक्रेता से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
पाली पुलिस की बड़ी सफलता, सब्जी विक्रेता से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

पाली। थाना पुलिस ने सब्जी विक्रेता से हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई विक्की (मोपेड), मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार ​​प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सहजनपुर निवासी रामऔतार राठौर ने थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार, शनिवार देर शाम जब उनके चचेरे भाई बृजेश राठौर भोरापुर से सब्जी बेचकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी विक्की, मोबाइल फोन व नकदी छीन ली।​मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी पाली-नकटौरा मार्ग पर भोरापुर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।.

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
​​हर्षित उर्फ प्रिंस: पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नथुनी, निवासी ग्राम भोरापुर, थाना पाली।​महेंद्र पाल उर्फ नन्न्हें: पुत्र विशेश्वर उर्फ बद्री, निवासी ग्राम भोरापुर, थाना पाली।​नीरज शुक्ला: पुत्र फौजदार, निवासी ग्राम गोलदोपुर, थाना भिंगना, जिला श्रावस्ती।​पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई विक्की, मोबाइल फोन, 2,800 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।​पुलिस के अनुसार, इनमें से महेंद्र पाल और हर्षित का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। विशेष रूप से महेंद्र पाल उर्फ नन्न्हें के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, चोरी और लूट जैसे कई गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं।

Also Read- Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow