Hardoi: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि; एक आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और वीभत्स मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर एक 40 वर्षीय महिला के साथ
सवायजपुर। थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और वीभत्स मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर एक 40 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके प्राइवेट पार्ट में बांका का बेंट डाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की सास की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।तहरीर के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार की है। गांव के ही दो व्यक्ति, पवन (पिता: जगपाल) और महेश (पिता: राजपाल), महिला के घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।पीड़िता की सास ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन ने महिला के साथ हैवानियत की और उसके प्राइवेट पार्ट में बांका का बेंट डाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।घटना की सूचना तुरंत 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने पीड़िता की सास की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सवायजपुर के थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने जानकारी दी कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन यादव को नकटौरा-पाली नहर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी महेश की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
What's Your Reaction?




