Bajpur: बाजपुर में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाये : जगतार सिंह बाजवा 

क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के को लेकर भूमि बचाओ

Aug 1, 2026 - 20:18
41 Views
Bajpur: बाजपुर में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाये : जगतार सिंह बाजवा 
बाजपुर में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाये : जगतार सिंह बाजवा 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुरl क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के को लेकर भूमि बचाओ मुहीन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ऋचा सिंह को सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की l भूमि बचाओ मुहीन के संयोजक जगतार सिंह भाजपा ने कहा ​क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता, किसान, व्यापारी, छात्र, उद्योग एवं छोटे व्यवसायी अत्यधिक परेशान हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।​वर्तमान समय में धान एवं अन्य फसलों की सिंचाई का कार्य चल रहा है। अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों को सिंचाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कार्य प्रभावित हो रहा है, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है तथा आम नागरिकों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।​बाजपुर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।​विद्युत आपूर्ति का निर्धारित रोस्टर सार्वजनिक किया जाए तथा उसका पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर दर्शन गोयल.राजकिशोर.शेर सिंह.मोहम्मद रिजवान.आदि थे l

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow