Hardoi: अंडा फैक्ट्री के विरोध में आंदोलन तेज, चौथे दिन धरने में उमड़ा जनसैलाब; समाधान तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

भरावन ब्लॉक क्षेत्र के हयातगंज स्थित अंडा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Aug 1, 2026 - 20:24
43 Views
Hardoi: अंडा फैक्ट्री के विरोध में आंदोलन तेज, चौथे दिन धरने में उमड़ा जनसैलाब; समाधान तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
अंडा फैक्ट्री के विरोध में आंदोलन तेज, चौथे दिन धरने में उमड़ा जनसैलाब; समाधान तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई। भरावन ब्लॉक क्षेत्र के हयातगंज स्थित अंडा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार बढ़ता जनसमर्थन मिलने से यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

धरना स्थल पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण, महिलाएं और युवा पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंडा फैक्ट्री से निकलने वाली मक्खियों के कारण आसपास के गांवों में लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य और जनहित की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित नहीं करता और प्रभावित ग्रामीणों को राहत नहीं मिलती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

धरने में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि यह मुद्दा पूरे इलाके की चिंता से जुड़ा हुआ है।

धरना स्थल पर पूरे दिन किसानों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा कि जनहित से जुड़े इस संघर्ष को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर देता।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow