Hardoi: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचे सांसद अशोक रावत, कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से किया ऐतिहासिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे

Aug 1, 2026 - 20:28
60 Views
Hardoi: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचे सांसद अशोक रावत, कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से किया ऐतिहासिक स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचे सांसद अशोक रावत, कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से किया ऐतिहासिक स्वागत

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे मिश्रिख के सांसद अशोक रावत का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे रास्ते गर्मजोशी से स्वागत किया। लखनऊ से पैतृक गांव अतिया शाहपुर तक उनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

सांसद अशोक रावत का काफिला जैसे ही लखनऊ से रवाना हुआ, अतरौली, गोडवा, भैनगांव, कोथावां सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

कोथावां के अतरौली रोड पर ग्राम प्रधान मझिले सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। यहां पारंपरिक भांगड़ा की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और पुष्पवर्षा कर सांसद का अभिनंदन किया। क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन में मिली नई जिम्मेदारी पर खुशी व्यक्त की।

इसके बाद सांसद अशोक रावत अपने पैतृक गांव अतिया शाहपुर पहुंचे, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भरावन विनोद सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता संडीला,ग्राम प्रधान मझिले सिंह,  नरेंद्र सिंह अटीया, संदीप सिंह, अशोक त्रिपाठी  प्रधान, समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

सांसद अशोक रावत ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। अनुसूचित समाज के उत्थान, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, सम्मान और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है।"

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow