Deoband: अखिल भारतीय खेलों ग्रामीण के डायरेक्टर बने पंडित सतेंद्र शर्मा

त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा को अखिल भारतीय खेलो ग्रामीण (एआईजीसीएल) का

Aug 1, 2026 - 20:50
112 Views
Deoband: अखिल भारतीय खेलों ग्रामीण के डायरेक्टर बने पंडित सतेंद्र शर्मा

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा को अखिल भारतीय खेलो ग्रामीण (एआईजीसीएल) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। 
संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन सुशील चौधरी ने खेलों के प्रति निष्ठा, समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए पंडित सतेंद्र शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा। सुशील चौधरी ने विश्वास जताया है कि वह ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंडित सतेंद्र शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow