Bazpur: करोड़ों के स्क्रैप घोटालेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को होगा आंदोलन- गुरजीत सिंह
शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले को लेकर आक्रोशित कांग्रेसी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुगर फैक्ट्री के गेट पर धरने
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर। शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले को लेकर आक्रोशित कांग्रेसी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुगर फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठे हैं। नगर पालिका चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि शुगर फैक्ट्री में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। स्क्रैप के नाम पर ठेकेदार से मिलीभगत कर कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। जिसमें शुगर फैक्ट्री की प्रधान प्रबंधक द्वारा कुछ कर्मचारियों को खानापूर्ति के लिए निलंबित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधान प्रबंधक सहित करोड़ों के स्क्रैप घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कोतवाली में दो तहरीरें मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई थीं, जिसमें पुलिस द्वारा जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था। काफी समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसियों, किसानों तथा श्रमिकों को एकत्र कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी, लेकिन किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर रामचंद्र, लल्लन सिंह, राम गुलाब, नूर बक्स, राम सिंगर, गुरमीत सिंह, विवेक पांडे, विजय शर्मा, दौलत सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?




