Assam Flood Relief Campaign: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद में जमीयत का राहत अभियान, 1565 परिवारों के खातों में भेजे ₹1.35 करोड़
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी मदनी ने कहा कि असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी मदनी ने कहा कि असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जमीयत के राहत अभियान पहला चरण पूरा हो चुका है। इसके तहत छह जिलों के 1565 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 1.35 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने बताया कि शेष सहायता राशि भी आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रभावित परिवारों के खातों में पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की सहायता में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि राहत प्राप्त करने वाले परिवारों में सभी समुदायों के लोग शामिल हैं। जमीयत के लिए पीड़ित व्यक्ति की धर्म जाति या पहनावा मायने नहीं रखता। जरूरतमंद की परेशानी और उसकी मदद की आवश्यकता ही सहायता का आधार है। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही इंसानियत है। समाज में सांप्रदायिकता विभाजन पैदा करती है, जबकि सेवा का भाव लोगों को जोड़ने का काम करता है।
What's Your Reaction?