Hardoi : जिलाधिकारी ने विकास खंड बावन का किया निरीक्षण, मानव दिवस की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की

ब्लॉक कार्यालय में पटल से जुड़ी फाइलों के नियमित और तेज निपटारे, कार्यालय की सफाई जैसे मुद्दों पर पटल सहायकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विकास खंड में चल रही सभी योज

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 19:13
43 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने विकास खंड बावन का किया निरीक्षण, मानव दिवस की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की
Hardoi : जिलाधिकारी ने विकास खंड बावन का किया निरीक्षण, मानव दिवस की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने विकास खंड बावन का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले राजकीय पशु चिकित्सालय और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का उद्घाटन किया।इसके बाद अस्थाई पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया, जहां उन्होंने गाय को गुड़ और चना खिलाया। साथ ही गोवर्धन प्लांट द्वारा चलाई जा रही आटा चक्की का भी उद्घाटन किया।ब्लॉक कार्यालय में पटल से जुड़ी फाइलों के नियमित और तेज निपटारे, कार्यालय की सफाई जैसे मुद्दों पर पटल सहायकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विकास खंड में चल रही सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका, मनरेगा योजना के दैनिक स्थिति, कार्य पूरा होने और मानव दिवस की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।उपस्थित स्टाफ को कहा कि जनता की शिकायतों का जल्दी और अच्छी तरह निपटारा करें तथा स्थल पर जाकर जांच सुनिश्चित करें।निरीक्षण के बाद बाबा आदिनाथ मंदिर का दौरा किया और मंदिर के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow