Hardoi : हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक का किया निरीक्षण
लेखाकार पटल पर ग्रांट रजिस्टर के पहले, दूसरे और तीसरे का अवलोकन किया। लेबर सेस, जीएसटी और टीडीएस की राशि समय पर सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए। मनरेगा
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने संपूर्ण समाधान दिवस में हिस्सा लेने के बाद विकास खंड कार्यालय शाहाबाद का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्रशासनिक भवन में स्थापना पटल, शिकायत पटल, लेखाकार मनरेगा, क्षेत्र पंचायत पटल और आवास पटल का जायजा लिया।
अलमारी खुलवाकर दस्तावेजों की व्यवस्था देखी। वर्ष 2023 से स्थापना पटल पर वीडिंग नहीं होने पर एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
स्थापना पटल पर पंजिकाएं, भ्रमण पंजिका, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, रजिस्टर ऑफ रजिस्टर और रजिस्टर ऑफ फाइल देखी। रजिस्टर ऑफ रजिस्टर और रजिस्टर ऑफ पत्रावली में पेजों की कुल संख्या अंकित न होने पर नाराजगी जताई और अंकन करने को कहा।
लेखाकार पटल पर ग्रांट रजिस्टर के पहले, दूसरे और तीसरे का अवलोकन किया। लेबर सेस, जीएसटी और टीडीएस की राशि समय पर सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए।
मनरेगा सेल का निरीक्षण कर योजना की प्रगति देखी। जीरो एमआर की संख्या ज्यादा पाकर नाराजगी जताई और इसे कम करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिए।
एनआरएलएम सेल का जायजा लिया। राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ने की प्रगति कम पाकर दैनिक लक्ष्य तय कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा।
ब्लॉक परिसर में चल रही प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया और उपलब्ध खाद्य सामग्री की जानकारी ली।
यह कैंटीन लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित है। संचालिका पूजा देवी से आय के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित पूरा ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा।
Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।
What's Your Reaction?











