Lucknow : असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई
इससे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचने पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहाँ मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उनका अभिनंदन किया। हवाई अड्डे पर जमा लोगों ने उत्साह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुँचे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचने पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
वहाँ मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उनका अभिनंदन किया। हवाई अड्डे पर जमा लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा और नई सरकार के गठन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


