Lucknow : प्रमुख सचिव राजस्व ने आपदा से प्रभावित परिवारों एवं कृषकों के लिए रूपये 46 करोड़ 28 लाख की राहत सहायता धनराशि जनपदों में भेजी

उन्होंने बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हए कहा कि शासन द्वारा संबंधित जनपदों को पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है। यदि किसी जनपद के पास धनराशि की कमी हो तो तत्काल डिमांड

Apr 13, 2026 - 22:35
 0  6
Lucknow : प्रमुख सचिव राजस्व ने आपदा से प्रभावित परिवारों एवं कृषकों के लिए रूपये 46 करोड़ 28 लाख की राहत सहायता धनराशि जनपदों में भेजी
Lucknow : प्रमुख सचिव राजस्व ने आपदा से प्रभावित परिवारों एवं कृषकों के लिए रूपये 46 करोड़ 28 लाख की राहत सहायता धनराशि जनपदों में भेजी

लखनऊ : प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों एवं कृषकों को रूपये 46 करोड़ 28 लाख की राहत सहायता धनराशि आवंटित किया है। उन्होंने इस आशय का शासनादेश निर्गत करते संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरित करने के निर्देश भी दिये हैं। प्रमुख सचिव राजस्व ने ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए 17 करोड़ 95 लाख रुपये, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6 करोड़ 32 लाख रुपए तथा विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए 22 करोड़ 17 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। 

उन्होंने बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हए कहा कि शासन द्वारा संबंधित जनपदों को पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है। यदि किसी जनपद के पास धनराशि की कमी हो तो तत्काल डिमांड करना सुनिश्चित करें।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow