​सम्भल सर्कस के नाम पर ‘मौत का खेल’: 6 फीट गहरे गड्ढे में समाधि का जानलेवा स्टंट, चंद पैसों के लिए दांव पर जिंदगी!

सम्भल में सर्कस के नाम पर खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है

Jul 28, 2026 - 15:57
201 Views
​सम्भल सर्कस के नाम पर ‘मौत का खेल’: 6 फीट गहरे गड्ढे में समाधि का जानलेवा स्टंट, चंद पैसों के लिए दांव पर जिंदगी!

उवैस दानिश, सम्भल

​प्रशासन बेखबर, भीड़ बनी तमाशबीन; क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेगी पुलिस?

सम्भल में सर्कस के नाम पर खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कलाकार को 6 फीट गहरे गड्ढे में उतारकर ऊपर से लकड़ी और तिरपाल डालकर 'समाधि' का खतरनाक स्टंट कराया जा रहा है। कलाकार का कहना है कि उसे लगातार 12 घंटे तक इसी गड्ढे में रहना है और ₹21,000 तथा एक साइकिल जुटाने के लिए वह अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।

  • ​मर गया तो कोई जिम्मेदार नहीं...- खुलेआम कानून को चुनौती

​हद तो तब हो गई जब गड्ढे में उतरने से पहले कलाकार ने खुद माइक पर यह बयान दिया कि अगर मैं इसके अंदर मर जाऊं, तो मेरा साथी या कोई भी जिम्मेदार नहीं होगा। सवाल यह उठता है कि क्या केवल एक स्व-घोषित 'नो रिस्पॉन्सिबिलिटी' बयान देकर कानून, सुरक्षा मानकों और मानव जीवन के मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं?

  • ​दम घुटने से मौत का बड़ा खतरा

​विशेषज्ञों और समझदार नागरिकों का मानना है कि इतने गहरे और बंद गड्ढे में ऑक्सीजन की कमी से कलाकार की जान पल भर में जा सकती है। इसके बावजूद, आयोजक और कलाकार दोनों ही चंद रुपयों और लोकप्रियता के चक्कर में इस खतरनाक खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। बच्चे और ग्रामीण इस जानलेवा स्टंट को देखकर तालियां बजा रहे हैं, जबकि यह सीधा-सीधा मौत को बुलावा देने जैसा है।

​प्रशासनिक लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल: ​क्या इस जानलेवा स्टंट के आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन या पुलिस से अनुमति ली गई थी? ​यदि कोई अनहोनी या हादसा हो जाता है, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? ​सरेआम बिना किसी सुरक्षा उपकरण के समाधि जैसे खतरनाक खेलों की इजाजत कैसे दी जा रही है?

​हमारी अपील: प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐसे जोखिम भरे स्टंट और आयोजनों पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध (बैन) लगाना चाहिए तथा आयोजकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो सके।

Also Read- Sikkim Landslide News: सिक्किम में भारी बारिश से सिंगटॉम-रंगपो NH-10 मार्ग ठप, लगा भीषण जाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow