Hardoi: जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने और पोषण ट्रैकर अपडेट करने के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के

Jul 30, 2026 - 17:32
17 Views
Hardoi: जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने और पोषण ट्रैकर अपडेट करने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर डाटा संकलित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सण्डीला एनआरसी से सम्बद्ध सभी विकास खण्डों के सीडीपीओं यह सुिनश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। 

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow