Hardoi News: सेवा मेरा योगदान थीम-8 के तहत विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

मेरा युवा भारत हरदोई के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ‘सेवा मेरा योगदान थीम-8’

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 18:12
5 Views
Hardoi News: सेवा मेरा योगदान थीम-8 के तहत विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

हरदोई। मेरा युवा भारत हरदोई के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ‘सेवा मेरा योगदान थीम-8’ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय फिट इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विधानसभा गोपामऊ के विकासखंड पिहानी की ग्राम पंचायत राभा स्थित खेल मैदान में आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नैंसी सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, अखिलेश कुमार सहायक विकासखंड पिहानी, चंद्र बाजपेई एवं ग्राम प्रधान शिव शक्ति त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नैंसी सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही मंचासीन अतिथियों को भी बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुबोध सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। प्रतियोगिता के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन अवस्थी, सुनीत कुमार, आयुष सिंह, महिला मंडल एवं युवा मंडल के अध्यक्ष-सचिव सहित शिखा, सुजाता, दिनेश कुमार, सोनू कुमार और शिवदीप सिंह ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के संयोजक सत्येंद्र यादव ने सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने, फिटनेस को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow