Yuva Mahotsav Hardoi: हरदोई युवा महोत्सव में म्यूजिक का तड़का! ‘संकट में यमदूत’ ने हंसाते-हंसाते दिया बड़ा संदेश
तीसरे दिन संगीत और हास्य नाटक ने बांधा समां, नशे में वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर कलाकारों ने किया करारा कटाक्ष
हरदोई। हरदोई युवा महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत, मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जूनून बैंड’ की धमाकेदार संगीतमय प्रस्तुति से हुई। बैंड के कलाकारों ने अपनी शानदार गायकी और संगीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, हरि सुधा सोशल रिफॉर्म फाउंडेशन की हास्य नाट्य प्रस्तुति ‘संकट में यमदूत’ ने दर्शकों को गुदगुदाने के साथ यातायात नियमों के पालन और नशे में वाहन न चलाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

- जूनून बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां
महोत्सव में जूनून बैंड के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन संगीत प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। बैंड के संस्थापक आयुष ठाकुर ने गिटार, शिवांश शुक्ला और देवर्षी ने गायन, अद्विका ने पियानो एवं गायन, साहिल ने ड्रम, रिदम ने गिटार, अभय ने कैजन तथा रितेश ने तबले पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं ओम अवस्थी, अदिति, श्रेष्ठ सहित अन्य कलाकारों ने गायन में अपनी भूमिका निभाई। कैम्ब्रिज स्कूल के बच्चों ने भी समूहगान प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
- ‘संकट में यमदूत’ ने हास्य के जरिए दिया गंभीर संदेश
संगीतमय प्रस्तुति के बाद हरि सुधा सोशल रिफॉर्म फाउंडेशन की ओर से हास्य नाटक ‘संकट में यमदूत’ का मंचन किया गया। नाटक में शादी समारोह, मुंडन संस्कार और तिलक जैसे सामाजिक आयोजनों में शराब पीकर नशे में हुड़दंग करने की प्रवृत्ति पर व्यंग्य किया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों के कारण यमराज और चित्रगुप्त की बढ़ती परेशानियों को हास्यपूर्ण अंदाज में दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने और सामाजिक आयोजनों में जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन मनमोहन सिंह जोती ने किया।

नाटक में मनमोहन सिंह, अमर सिंह, नागपाल, मुस्कान, लक्ष्मी देवी, श्यामसुंदर वर्मा, दुलीचंद, राजवीर, रंजीत सिंह, रामसनेही देवी एवं रामेंद्र कुमार सहित अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
- आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में अंशू गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव 'भानू', अशोक सिंह 'लालू', भरत पाण्डेय, डॉ. सुरेंद्र नाथ, शिवाय श्रीवास्तव, माधव सिंह, कबीर त्रिपाठी, ऋषभ राजवंशी, राधे, प्रियांशु भारती, अजितेश्वर शुक्ला, आयुष सिंह और जतिन अवस्थी सहित पूरी संयोजन समिति मौजूद रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने दोनों प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?

