Hardoi News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज! हरदोई में शिक्षकों ने ली शपथ, घर-घर पहुंचाएंगे जागरूकता का संदेश
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हरदोई के डॉ. राधाकृष्ण सभागार में आयोजित शिक्षक संकुल की त्रैमासिक बैठक
हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हरदोई के डॉ. राधाकृष्ण सभागार में आयोजित शिक्षक संकुल की त्रैमासिक बैठक के दौरान जनगणना–2027 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को जनगणना की महत्ता, इसकी प्रक्रिया तथा स्व-गणना (Self Enumeration) के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता दिवाकर सिंह यादव, एसआरजी शशांक कुमार मिश्रा एवं शिक्षक संकुल आशीष शुक्ला की उपस्थिति में जनगणना–2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं सही जानकारी का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसआरजी शशांक कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को जनगणना–2027 के सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। सभी शिक्षकों ने जनगणना के महत्व को समझते हुए स्वयं जागरूक रहने और अपने विद्यालय एवं कार्यक्षेत्र के माध्यम से समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षकों की भूमिका इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Also Click : सरहद पार से सात फेरों तक: सीमाएं बंद होने के बाद खाड़ी देशों के रास्ते भारत पहुंचीं 150 पाकिस्तानी दुल्हनें
What's Your Reaction?

