Sambhal: जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव के गुर सिखाए गए। 

जिला अस्पताल में आज अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति

May 6, 2026 - 13:10
84 Views
Sambhal: जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव के गुर सिखाए गए। 
जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव के गुर सिखाए गए। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जिला अस्पताल में आज अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीके सिखाए गए। यह मॉक ड्रिल यूपी फायर सर्विस, लखनऊ के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कराई गई।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने के कारण क्या होते हैं, उसे कैसे रोका जा सकता है और आग लगने की स्थिति में किस तरह सुरक्षित तरीके से निपटा जाए। साथ ही अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन उपकरण) को सही तरीके से इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अग्निशमन अधिकारी सदन कुमार पटेल ने बताया कि इस तरह की ड्रिल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अग्निकांड की घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है ‘फायर प्रिवेंशन’, यानी आग लगने से पहले ही सावधानी बरतना। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत फायर सर्विस को सूचना दें। इसके लिए 101 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके अलावा कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर 9454418531 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस मॉक ड्रिल के जरिए अस्पताल स्टाफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया, जिससे भविष्य में किसी भी अग्निकांड में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

Also Read- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: मुस्लिम महिला वोट बैंक पर कब्जे की मची होड़।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow