Sambhal: 21 राज्यों की सत्ता पर BJP को बर्क की चुनौती—‘घमंड टूटेगा, जनता बदलेगी खेल’।
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बीजेपी के लगातार बढ़ते राजनीतिक प्रभाव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने
उवैस दानिश, सम्भल
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बीजेपी के लगातार बढ़ते राजनीतिक प्रभाव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता का दौर स्थायी नहीं होता और समय के साथ बदलाव तय है।
बर्क ने कहा, “जब रात होती है तो सुबह भी आती है। आज जो लोग अपनी ताकत पर घमंड कर रहे हैं, उनका घमंड टूटेगा और जनता बदलाव लाएगी।” उन्होंने बीजेपी के 21 राज्यों में सत्ता होने के दावे को “गलतफहमी” करार देते हुए कांग्रेस के लंबे शासनकाल का उदाहरण दिया।
- बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बर्क ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के कारण लाखों वोट प्रभावित हुए। उनका दावा है कि “करीब 27 लाख वोटर ऐसे थे जिनके नाम सूची में नहीं जुड़ पाए, जिससे 100 से ज्यादा सीटों पर असर पड़ा।”
- कांग्रेस पर भी टिप्पणी
कांग्रेस और टीएमसी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर बर्क ने कहा कि अगर दोनों साथ लड़ते तो मुकाबला और मजबूत होता, लेकिन कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई खास बदलाव नहीं आया। बर्क के बयान से साफ है कि विपक्ष अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है और आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद जता रहा है।
Also Read- चुनावी महासंग्राम 2026: बंगाल-असम में 'कमल' की लहर, अब सात राज्यों के रण की बारी।
What's Your Reaction?


