हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन : 5 शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर।

जनपद में अपराध नियंत्रण और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरदोई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

May 13, 2026 - 19:58
38 Views
हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन : 5 शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर।
हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन : 5 शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर।

हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरदोई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने जघन्य अपराधों और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त 5 शातिर अपराधियों को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत आगामी 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

जिला बदर किए गए आरोपियों में थाना पिहानी क्षेत्र के करीमनगर निवासी सलीम, जमील, कामिल और शकील पुत्र मोहम्मद रजा शामिल हैं, जबकि थाना हरपालपुर क्षेत्र के मोहलनपुर निवासी बबलू पुत्र गंगाशरण को भी जिला बदर किया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना पिहानी और हरपालपुर में विभिन्न वर्षों में दर्ज कई आपराधिक मामले शामिल हैं। हरदोई पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi: प्रधानमंत्री सूर्य योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow