बिलग्राम में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 गिरफ्तार; 43 हजार नकद व 11 वाहन बरामद

हरदोई। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

Jun 17, 2026 - 17:36
43 Views
बिलग्राम में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 गिरफ्तार; 43 हजार नकद व 11 वाहन बरामद
बिलग्राम में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 गिरफ्तार; 43 हजार नकद व 11 वाहन बरामद

हरदोई। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, वाहन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 13 आरोपी अवैध रूप से जुए की खाईबाड़ी करते पाए गए। पुलिस ने मौके से 43,220 रुपये नकद, आठ चारपहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

इस संबंध में थाना बिलग्राम में मु0अ0सं0 269/26 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Also Read- अस्तित्व फाउंडेशन के 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का भव्य समापन, महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र व सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow