Sitapur: नैमिष धाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, निकली चतुर्थ स्वाभिमान तिरंगा यात्रा 

आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पवित्र नैमिष धाम राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नैमिष

Aug 15, 2026 - 19:52
13 Views
Sitapur: नैमिष धाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, निकली चतुर्थ स्वाभिमान तिरंगा यात्रा 
नैमिष धाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, निकली चतुर्थ स्वाभिमान तिरंगा यात्रा 

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी, नैमिषारण्य

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्ता हमारा। ????????❤️
हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्ताँ हमारा।????????

नैमिषारण्य/सीतापुर। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पवित्र नैमिष धाम राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नैमिष युवा संस्कार समिति के तत्वावधान में युवाओं ने चतुर्थ स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का जोरदार संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बाइक सवार युवाओं की यह यात्रा नैमिष की गलियों से गुजरती हुई लोगों के मन में देशप्रेम की अलख जगाती रही।

तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर युवाओं, बुजुर्गों और गुरुकुल के छात्रों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से नैमिष धाम का वातावरण गूंज उठा। हर धर्म के लोग एवं हर उम्र के लोगों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में बसता है।

पहला आश्रम से शुरू हुई यात्रा नया बाईपास होते हुए मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, अहोबिल मठ, रामानुज कोट, पुलिस चौकी, कालीपीठ चौक, ठाकुर नगर तिराहा और आटवां बाजार से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया।

इसके पश्चात यात्रा व्यास पीठ आश्रम पहुंची, जहां राष्ट्रीय गान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को भावपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। यात्रा के समापन पर पुनः पहला आश्रम पहुंचकर आयोजन में शामिल अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नैमिषारण्य तीर्थ के सम्मानित जनमानस, वरिष्ठजन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। तिरंगों से सजे नैमिष धाम ने मानो एक स्वर में देश को संदेश दिया—राष्ट्र सर्वोपरि है और इसकी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Also Read- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की डेटा सबमिशन विंडो हुई बंद, जानिए अब आगे क्या होगी रणनीति और कब तक लागू होंगी सिफारिशें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow