Hardoi: गौ संरक्षण योजना में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. ए.के. सिंह सम्मानित
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौ संरक्षण योजना के प्रभावी संचालन में सराहनीय योगदान के लिए हरदोई के मुख्य
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौ संरक्षण योजना के प्रभावी संचालन में सराहनीय योगदान के लिए हरदोई के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल एवं जिलाधिकारी अनुनय झा की ओर से उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अधिकारियों ने गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से पशुपालन विभाग में भी उत्साह का माहौल है।
What's Your Reaction?







