Delhi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा में देशभक्ति की धूम

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया

By INA News Desk
Aug 16, 2026 - 15:38
123 Views
Delhi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा में देशभक्ति की धूम
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता कर भारतीय संविधान के मूल्यों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया। समारोह का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के आगमन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यालय की बालिका ब्रास बैंड ने राष्ट्रगान की मनमोहक प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा बालिका ब्रास बैंड ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की समावेशी शिक्षा और क्षेत्रीय विविधता के प्रति प्रतिबद्धता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत ‘भारत माँ की जय’, शास्त्रीय नृत्य ‘लहरा दो’, गुजराती एवं पंजाबी नृत्य तथा नन्हे विद्यार्थियों ने ‘ऊंचा हिमालय’ नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा डोगरी सामूहिक गीत, संगीत प्रस्तुतियां, ऑर्केस्ट्रा, भाषण और एक्शन सॉन्ग ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीईआरटी के प्रो. दिनेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के अध्यक्ष उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. रंजीत बहेरा, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. अमित सुमन, डॉ. कमला कौशिक, श्री ए. रवि चंद्रन और डॉ. कमलेश कुमारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रो. दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का उपयोग करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को मिठाई वितरण के साथ हुआ। हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए कार्यक्रम ने विद्यालय समुदाय में राष्ट्रीय गौरव, एकता, भाईचारे और सामुदायिक सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।

Also Read- DMRC New Plan: दिल्ली मेट्रो के 13 स्टेशनों पर बनेंगे नए FOB, बिना टिकट आसानी से सड़क पार कर सकेंगे पैदल यात्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement