Hardoi: अटल जी के विचार और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव प्रेरणादायी : अजीत सिंह बब्बन
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में
हरदोई: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर सभी वर्गों में सम्मान प्राप्त करने वाले जननेता थे। उनके लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का साधन थी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था। उनके विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। देश में आधारभूत ढांचे के विस्तार, आर्थिक प्रगति, तकनीकी नवाचार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सतत प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि अटल जी एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी अटल जी के कृतित्व और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, सुशासन, अनुशासन, विनम्रता और जनसेवा को अपने जीवन का आधार बनाए। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सिद्धांतों से समझौता किए बिना भी राजनीति में व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान अर्जित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित,सौरभ सिंह गौर,जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा,सत्येंद्र राजपूत,जिला मंत्री नीतू चंद्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह,जिला संयोजक आई टी प्रद्युम्न आनंद मिश्रा,अभय दीक्षित, ऋषभ कात्यायन,हर्ष गुप्ता,हर्षित मिश्रा, अभिजीत सिंह, ऋषभ त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
What's Your Reaction?







