Hardoi: रामपुर में विकास की नई पहचान बना अमृत सरोवर, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य शुभारंभ

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड संडीला की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा रामपुर में विकास की एक नई

Aug 16, 2026 - 14:23
4 Views
Hardoi: रामपुर में विकास की नई पहचान बना अमृत सरोवर, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड संडीला की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा रामपुर में विकास की एक नई सौगात के रूप में अमृत सरोवर का भव्य शुभारंभ किया गया। अमृत सरोवर के उद्घाटन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे गांव के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता के प्रतिनिधि अमित गुप्ता, खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर, एपीओ श्री प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव स्वाति सिंह, ग्राम प्रधान/प्रशासक विमला देवी, पंचायत सहायक आरती, रोजगार सेवक संगीता वर्मा, टीआई अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जल संचयन और भूजल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही सरोवर के आसपास हरियाली और स्वच्छता बनाए रखने से गांव का वातावरण भी बेहतर होगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आने वाले समय में गांव की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही रामपुर की पहचान बनेगा।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विमला देवी द्वारा ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलने से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर को स्वच्छ, सुरक्षित और उपयोगी बनाए रखने के साथ जल संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

Also Read- Noida Delivery Boy Fraud: ऑनलाइन पार्सल में हेरफेर करने वाले डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 75 लाख का सामान बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow