Sambhal : ब्राह्मण टिप्पणी पर भड़के कृषि राज्यमंत्री, बोले- सपा के लोग सिरफिरे, माफी मांगे वरना होगी कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने सपा नेताओं से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता

By INA News Desk
May 17, 2026 - 12:32
36 Views
Sambhal : ब्राह्मण टिप्पणी पर भड़के कृषि राज्यमंत्री, बोले- सपा के लोग सिरफिरे, माफी मांगे वरना होगी कार्रवाई
बलदेव सिंह औलख, कृषि राज्यमंत्री

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के चंदौसी में आयोजित बीजेपी प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। ब्राह्मण समाज पर सपा प्रवक्ता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सपा के लोग सिरफिरे हैं, उन्हें यह तक ज्ञान नहीं कि किसके बारे में क्या बोलना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने सपा नेताओं से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता खुद को बड़ा साबित करने के लिए कभी प्रधानमंत्री पर तो कभी किसी समाज विशेष पर टिप्पणी करते रहते हैं। ऐसे लोगों को अपनी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए, न कि समाजों को बांटने वाली बयानबाजी पर।

कार्रवाई के सवाल पर कृषि राज्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार ने इस मामले में “हंड्रेड परसेंट कार्रवाई” की है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow