Hardoi: सवायजपुर तहसील पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। 

सवायजपुर तहसील एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

May 17, 2026 - 15:12
44 Views
Hardoi: सवायजपुर तहसील पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। 
सवायजपुर तहसील पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। 

हरदोई। सवायजपुर तहसील एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई वीडियो ने तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ लेखपाल, बाबू और एसडीएम कार्यालय से जुड़े कर्मचारी खुलेआम “सेवा शुल्क” लेते दिखाई दे रहे हैं।

जिस तहसील को आम जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र माना जाता है, वहीं अब नोटों की खनक पर फाइलें आगे बढ़ने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खतौनी, नामांतरण, पैमाइश, आय-जाति प्रमाण पत्र और जमीन विवाद जैसे मामलों में बिना रिश्वत दिए काम होना लगभग असंभव हो गया है।

वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकारी दफ्तर अब “कमाई का अड्डा” बन चुके हैं? वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों के हावभाव और आत्मविश्वास को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील में अब नया नियम चल रहा है—
“काम कराना है तो जेब ढीली करो, वरना फाइल धूल खाती रहेगी।”

प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावे कर रही है, लेकिन सवायजपुर तहसील से सामने आए ये दृश्य उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कैमरे में कैद होने के बाद भी कार्रवाई केवल जांच और नोटिस तक सीमित रही, तो भ्रष्टाचारियों के हौसले और बढ़ेंगे।

वायरल वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें कथित रूप से संतोष सोनकर (एसडीएम पेशकार), चकबंदी लेखपाल और राजस्व लेखपाल शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर कायम रह सके।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सवायजपुर तहसील में भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलेगा या फिर मामला “जांच जारी है” कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? फिलहाल जनता का गुस्सा साफ शब्दों में सामने आ रहा है—
“तहसील में फाइल नहीं चलती साहब, वहां तो नोटों की हवा चलती है।”

Also Read- Hardoi: कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने बनाई लूट की कहानी: बोला- मां से बदमाश 2 लाख रुपए छीन गए, सीसीटीवी से पकड़ा गया झूठ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow