Sambhal: सम्भल हिंसा केस में गरमाई सुनवाई: पूर्व CO अनुज चौधरी से डेढ़ सौ सवाल, पुलिस फायरिंग पर कोर्ट में तीखी बहस।

अनुज चौधरी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई गवाही के बाद सम्भल हिंसा और चार लोगों की मौत से जुड़े मामले की

By INA News Desk
May 16, 2026 - 15:56
91 Views
Sambhal: सम्भल हिंसा केस में गरमाई सुनवाई: पूर्व CO अनुज चौधरी से डेढ़ सौ सवाल, पुलिस फायरिंग पर कोर्ट में तीखी बहस।
मौहम्मद आसिफ अख्तर, मुल्ला अफरोज वकील

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: अनुज चौधरी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई गवाही के बाद सम्भल हिंसा और चार लोगों की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई ने नया मोड़ ले लिया। कोर्ट में बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच पुलिस फायरिंग, हथियारों और घटना की परिस्थितियों को लेकर तीखी बहस हुई।

मुल्ला अफरोज के वकील मौहम्मद आसिफ अख्तर ने दावा किया कि चारों लोगों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई थी, न कि भीड़ द्वारा आपसी फायरिंग में। उन्होंने कहा कि शुरुआती पुलिस FIR में कहीं भी यह उल्लेख नहीं था कि पब्लिक ने एक-दूसरे पर गोली चलाई थी। बाद में पुलिस ने अपने बचाव के लिए दूसरी तरफ से FIR दर्ज कराई। वकील के अनुसार, उनकी तरफ से कई पन्नों की जिरह की गई और सुबह 11 बजे से करीब एक बजे तक लगातार सवाल पूछे गए। वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने कहा कि अनुज चौधरी ने हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दिया और विपक्ष की उलझाने की कोशिश नाकाम रही। उन्होंने बताया कि लगभग 150 सवाल पूछे गए, जिनमें हथियारों और गोलियों से जुड़े तकनीकी प्रश्न भी शामिल थे। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पुलिस ने घटना के दौरान किसी प्रकार की सीधी गोलीबारी नहीं की थी, बल्कि केवल पंप गन और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया गया। अनुज चौधरी ने कोर्ट में बताया कि उनके पास 9mm पिस्टल थी, जबकि हमराह के पास AK-47 और पंप गन मौजूद थी। माननीय जनपद न्यायाधीश की अदालत में चली इस सुनवाई के दौरान कई सवालों पर आपत्तियां भी उठीं। फिलहाल अगली तारीख अदालत द्वारा बाद में तय की जाएगी।

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow