Sambhal: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत: 30 जून तक लगेंगे मेगा कैंप, बिल संशोधन से मोबाइल अपडेट तक मौके पर होगा समाधान। 

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान

May 16, 2026 - 15:06
42 Views
Sambhal: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत: 30 जून तक लगेंगे मेगा कैंप, बिल संशोधन से मोबाइल अपडेट तक मौके पर होगा समाधान। 
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत: 30 जून तक लगेंगे मेगा कैंप, बिल संशोधन से मोबाइल अपडेट तक मौके पर होगा समाधान। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद सम्भल में विशेष मेगा कैंप लगाने का फैसला किया है। यह कैंप 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। कैंपों में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कैंपों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। खासतौर पर ऐसे उपभोक्ता जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या गलत दर्ज है, उन्हें कैंप में पहुंचकर सही मोबाइल नंबर अपडेट कराने को कहा गया है ताकि समय पर बिजली बिल और अन्य सूचनाएं मिल सकें। मेगा कैंपों में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण, गलत बिलों का संशोधन, बिल रिवीजन, 1912 शिकायतों का समाधान और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही उपभोक्ताओं को UPPCL स्मार्ट ऐप और स्मार्ट मीटर के उपयोग से जुड़ी जानकारी व जागरूकता भी दी जाएगी। बिजली निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया भुगतान के लिए 10 किस्तों की सुविधा देने का निर्णय लिया है, जबकि अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीन किस्तों (40%, 30%, 30%) में भुगतान की सुविधा मिलेगी। विभाग के अनुसार 15 मई को आयोजित पहले मेगा कैंप में ही 52 नंo शिकायतों का समाधान किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

Also Read- असम में 'हिमंता मैजिक' बरकरार: बीजेपी नीत गठबंधन की प्रचंड जीत के साथ सत्ता की हैट्रिक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow